लौकी को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ? – Lauki Ko English Mein Kya Kahte Hai

Lauki Ko English Mein Kya Kahte Hai :- दोस्तों, आप सभी ने कभी ना कभी तो लौकी का सेवन अवश्य किया होगा मगर क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है, कि लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं और लौकी के क्या-क्या फायदे होते हैं ?

अगर आपका जवाब ना है और आप इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस Article के साथ अंत तक बने रहें तो चलिए शुरू करते हैं।


लौकी को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ? – Lauki Ko English Mein Kya Kahte Hai

लौकी को इंग्लिश में bottle gourd यानी बोतल गौर्ड या calabash अर्थात कैल बेश कहा जाता है। यदि इसके वैज्ञानिक नाम की बात करें तो इसका साइंटिफिक नेम lagenaria siceraria है। लौकी को हिंदी में दुधी भी कहते हैं।

दोस्तों, आपने लौकी की सब्जी का सेवन या लौकी को अन्य किसी भी रूप में ग्रहण जरूर किया होगा। तो चलिए हम आपको लौकी से जुड़ा कुछ अनोखी बात बताते है।

लौकी एक सब्जी

लौकी एक हरी सब्जी होती है। लौकी का पौधा बेल के रूप में होता है। यदि लौकी की बनावट की बात की जाए तो लौकी दो प्रकार की होती है लंबी बेलनाकार लौकी और गोल लौकी।

यह दोनों ही प्रकार की लौकी का छिलका हल्का हरे रंग का होता है और इसका अंदरूनी भाग सफेद रंग का होता है। लौकी के अंदर इसके बीज मौजूद होते हैं।

लौकी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

लौकी बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है और लौकी में विटामिन प्रोटीन और लवण पाए जाते हैं। लौकी बहुत स्वास्थ्यवर्धक होती है।

ऊपर बताए गए तत्वों के अलावा इसमें विटामिन सी , आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए , पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।


लौकी के फायदे

हम सभी जानते हैं कि हरी सब्जियाँ हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हर प्रकार की सब्जी से हमें महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।

लौकी में भी बहुत अधिक मात्रा में मिनरल और विटामिन पाए जाते हैं। आइए, अब हम जानते हैं, कि लौकी किन स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निवारण में उपयोग में लाई जा सकती है :-

  • असमय पर बालों का सफेद होना रोकना

हम सभी जानते हैं कि आजकल का खानपान पहले जैसे पौष्टिकता से भरपूर नहीं होता। लोग अधिकतर जंक फूड या फिर बाहर का बना हुआ खाना पसंद करते हैं। गलत खान-पान के कारण बालों का समय से पहले सफेद होना एक समस्या बन गया है।

यदि समय से पहले ही बाल सफेद हो गए हैं तो हर रोज एक गिलास लोकी के रस का सेवन करना चाहिए। इससे समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को रोकने में मदद मिल सकती है।

  • वजन कम करने में सहायक

लौकी पोटेशियम , आयरन और विटामिन से भरपूर होती है। इसीलिए लौकी के जूस का यदि प्रतिदिन सेवन करें, तो इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।

  • नींद संबंधी विकारों के लिए सहायक

आज की तनावपूर्ण जिंदगी में नींद ना आना एक समस्या बनता जा रहा है। यह समस्या आजकल के नौजवानों में भी देखी जा रही है। ऐसे में यदि आप नींद ना आने की समस्या से ग्रसित है, तो अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए लौकी का जूस का सेवन प्रतिदिन करें।

  • Blood pressure के लिए लाभदायक

खानपान या तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या हो जाती है। ऐसे में यदि आप हफ्ते में दो या तीन बार लोकी के रस का सेवन करेंगे तो आपका ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहेगा।

  • पेट की समस्या को दूर करता

यदि आप एसिडिटी की समस्या से परेशान है तो ऐसे में लौकी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लौकी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार होती है।

  • सर्दी और खांसी से बचाव

मौसम बदलने के साथ सर्दी और खांसी की समस्या भी सब को पकड़ लेती है। अधिकतर बच्चे और बूढ़े इसकी चपेट में आ जाते हैं, तो ऐसे में यदि लौकी के चूर्ण को नाक से सूंघ ले तो कफ् निकल जाता है।

  • दांत दर्द और कैविटी में राहत दिलाता है।

अगर किसी के दांत में कीड़ा लगा हो या cavity लगी हुई हो, तो वह लौकी के जड़ का चूर्ण बना सकता है और उसे दंत मंजन कर सकता है। ऐसा करने से दांत का दर्द तो कम होता ही है साथ में कैविटी से भी राहत मिल जाती है।


लौकी के अत्यधिक सेवन से होने वाली हानि

  • जो लोग लौकी के जूस का सेवन करते हैं उन्हें यह मालूम होना चाहिए कि यदि आप लोकी का अतिरिक्त मात्रा में सेवन कर लेते हैं तो आपको उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है।
  • अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो लौकी के जूस का सेवन कम मात्रा में ही करें। लौकी का जूस ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से कम कर सकता है। अचानक रक्तचाप में गिरावट होने की वजह से बेहोशी , आंखों में धुंधलापन या फिर चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती है।

लौकी को इंग्लिश में क्या कहा जाता है ? – Lauki Ko English Mein Kya Kahte Hai

दोस्तों, आपने लौकी की सब्जी का सेवन या लौकी को अन्य किसी भी रूप में ग्रहण जरूर किया होगा। पर क्या आपको पता है कि लौकी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? यदि नहीं, तो चलिए आपको बताते हैं। 

लौकी को इंग्लिश में bottle gourd यानी बोतल गौर्ड या calabash अर्थात कैल बेश कहा जाता है। यदि इसके वैज्ञानिक नाम की बात करें तो इसका साइंटिफिक नेम Lagenaria siceraria है। लौकी को हिंदी में दुधी भी कहते हैं।


लौकी से बनने वाले कुछ स्वादिष्ट पकवान

बहुत से लोग हैं जिन्हें लौकी की सब्जी पसंद नहीं होती, परंतु अब हम इस बात से भी वाक़िफ़ हैं कि लौकी बहुत सारे विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, तो ऐसे लोग जो लौकी की सब्जी पसंद नहीं करते, उनके लिए हम बता दें कि लौकी से बनने वाले कुछ अन्य पकवान निम्न प्रकार से हैं :-

  • लौकी का हलवा
  • लौकी का कोफ्ता
  • लौकी और चना दाल की सब्जी
  • लौकी की यखनी
  • लौकी थेपला
  • लौकी का रायता

FAQ,S :-

Q1. मूली को इंग्लिश में क्या कहते है?

Ans. मूली को इंग्लिश में Reddish कहते है।

Q2. गाजर को इंग्लिश में क्या कहते है?

Ans. गाजर को इंग्लिश में carrot कहते है।

Q3. कदु को इंग्लिश में क्या कहते है?

Ans. कदु को इंग्लिश में Pumpkin कहते है।

Q4. लहसुन को इंग्लिश में क्या कहते है?

Ans. लहसुन को इंग्लिश में Garlic कहते है।

[ अंतिम शब्द ]

दोस्तों उम्मीद करता हूं, कि आपको मेरा यह लेख बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद लौकी, मूली, कदु और लहसुन का इंग्लिश जान चुके होंगे।

अगर आपको इस लेख में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई भी दिक्कत होती है, तो आप हमारे दिए गए comment box में जरूर मैसेज करें हम आपके समस्याओं का हल करने की कोशिश अवश्य करेंगे।


Read Also :-

Leave a Comment